साप्ताहिक कार्यक्रम 03 नवंबर 2024

🌹ओ३म्🌹
🪷🪷हरि: पवित्रे अर्षति🪷🪷

कार्यक्रम विवरण

आज दिनांक 03/11/2024 रविवार को सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास के साप्ताहिक देवयज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सूचनानुसार जानकीपुरम् में बाबा निर्मल दास कुटी की यज्ञशाला के पावन प्रांगण में ससमय सम्पन्न हुआ। समय:- अपराह्न 04:00 बजे से 06:00 बजे तक

प्रथम सत्र

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में व्यवस्थानुसार आचार्य विश्वव्रत शास्त्री के आचार्यत्व में देवयज्ञ सम्पन्न हुआ। ईश्वर कृपा से आज अत्यन्त सुखद संयोग रहा कि न्यास के संरक्षक डॉ. सत्यकाम आर्य जी ने जीवन के 72 बसन्त पूर्ण किए अतः इस अवसर पर उनका जन्म दिवस भी मनाया गया। देव यज्ञ में मुख्य यजमान डॉ सत्यकाम आर्य तथा सहयोगी यजमानों के रूप में श्री ओमप्रकाश आर्य, श्री चन्द्रभान साधक श्री नवीन सहगल , श्रीमती कविता सहगल , श्रीमती प्रियंका शास्त्री, विश्रुति यज्ञ वेदी पर उपस्थित हए । श्रीमती कविता सहगल ने वाद्य यन्त्र पर यज्ञ प्रार्थना का सुमधुर गान किया। इस अवसर पर सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास एवं जिला वेद प्रचार संगठन द्वारा जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मुख्य यजमान को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ प्रदान किया गया तथा यज्ञाचार्य द्वारा यजमान को वेद मन्त्र के साथ आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्रदान कर प्रथम सत्र समाप्त हुआ।

द्वितीय सत्र

न्यास के संरक्षक श्री चन्द्रभान “साधक” की विशेष उपस्थिति तथा श्री नवीन सहगल की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का शुभारम्भ न्यास की समर्पित भजनोपदेशिका श्रीमती कविता सहगल जी के ईश्वर भक्ति भजन से हुआ । भजन के बोल थे – प्रभो तेरी शरण तजकर शरण पाने कहां जाएं अगला भजन जन्मदिवस के अवसर पर ईश्वर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्रीमती प्रियंका शास्त्री द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसके बोल थे – आज मिल सब गीत गाओ उसे प्रभु के धन्यवाद इसी क्रम में आचार्य विश्वव्रत शास्त्री ने जन्मदिन मनाने के उद्देश्य को सामने रखकर यजुर्वेद के मन्त्र की व्याख्या की । मुख्य यजमान डॉ सत्यकाम आर्य ने वेद मन्त्र की व्याख्या करते हुए अत्यंत भाव विभोर होकर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। संगठन के सचिव श्री संतोष त्रिपाठी के निर्देशन में शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।