51 Kundiya Mahayagya and Veda Katha

वार्षिकोत्सव पर 51 कुंडीय महायज्ञ एवं वेदकथा

( दिए गए साल पर क्लिक करें और देखें। )

सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास,लखनऊ के वार्षिकोत्सव के रूप में सम्पन्न होने वाले 51 कुण्डीय देवयज्ञ एवं वेदकथा के महत्वपूर्ण आयोजन को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 जनवरी 2023 को मदर्स प्राइड स्कूल, जानकीपुरम् के विशाल प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर 51 कुण्डीय यज्ञ वेदियों पर 1100 यजमानों ने बैठकर वैदिक मन्त्रों से सवा लाख आहूतियां दीं। हवन में गाय का घी और औषधीय हवन सामग्री का प्रयोग किया गया। यज्ञ के पश्चात वैदिक विद्वान आचार्य विश्वव्रत शास्त्री द्वारा संगीतमय वेदकथा का गायन हुआ। श्रीमती कविता सहगल आचार्या प्रियंका शास्त्री व अनुराग शास्त्री ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। अध्यक्ष नवीन सहगल द्वारा संचालन व संरक्षक डॉक्टर सत्यकाम आर्य द्वारा आभार प्रकट किया गया। शांति पाठ के पश्चात् भंडारे का आयोजन हुआ।प्रमुख रूप से श्री अरविंद गुप्त,संतोष त्रिपाठी, संजीव मिश्र, जयन्ती सिंह, देवेन्द्र स्वरूप गुप्त, प्रमिला श्रीवास्तव, विनय कृष्ण पाण्डेय उपस्थित रहे