जन्मतिथि 12 दिसम्बर 1978 जन्म स्थान– ग्राम किन्तूर, थाना – बदोसरायॅं , बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) माता-पिता का नाम – श्रीमती मिथिलेश कुमारी /श्री सूर्य प्रकाश बाजपेई
प्रचार कार्य – उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली ,आंध्र प्रदेश, नेपाल, मॉरीशस आदि।
संस्थापक – सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास, वेद प्रचार संगठन, श्रीमद्दयानन्द वेद विद्या गुरुकुलम्, आर्ष गुरुकुलम् आदि।
सम्पादक – श्रुतिदर्शन पत्रिका लेखन– वैदिक पंचामृत, वैदिक लेख व कविता आदि।
सम्मान व पुरस्कार – आर्य लोक वार्ता द्वारा “वैदिक मंडलेश्वर” की उपाधि। स्वामी रामभद्राचार्य के सानिध्य में विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा “सामाजिक समरसता सम्मान” , अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन, विद्वत्परिषद् ,कन्संर्ड थियेटर, सद्भावना फाउंडेशन आदि अनेकों सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत।
विशेष – सन 2001 से लखनऊ में अनवरत वेद प्रचार का कार्य करते हुए विभिन्न मंडलों की स्थापना तथा शताधिक परिवारों को दैनिक याज्ञिक बनाकर वैदिक संस्कारों से अभिसिंचित करना , मुस्लिम व ईसाई बने परिवारों की शुद्धि प्रक्रिया को सम्वर्धित करना। विविध संस्थाओं व सामाजिक सहयोग द्वारा महर्षि दयानन्द पौधशालाओं व जानवरों हेतु प्याऊ की व्यवस्था तथा अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण वह श्मशान स्थलों व तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य।