वेद प्रचार न्यास का साप्ताहिक कार्यक्रम

🌹ओ३म्🌹
🪷🪷हरि: पवित्रे अर्षति🪷🪷

आज दिनांक 2 जून 2024 रविवार को सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास का साप्ताहिक कार्यक्रम श्री अरविन्द कुमार गुप्त जी के आवास (जानकीपुरम् विस्तार स्थित महर्षि दयानन्द चौराहे के समीप प्रगति मार्ट) पर प्रातः 8:00 बजे से 10:00 तक सम्पन्न हुआ। आचार्य विश्वव्रत शास्त्री तथा डॉ सत्यकाम आर्य के आचार्यत्व में मुख्य यजमान श्री अरविन्द गुप्त एवं श्रीमती मधुलिका गुप्ता ने सहयोगी यजमानों के साथ देवयज्ञ सम्पन्न किया। देव यज्ञ के पश्चात् न्यास के समर्पित भजनोपदेशक श्री नरेंद्र आर्य जी के भजन से द्वितीय सत्र का शुभारम्भ हुआ। भजन के बोल थे – मुझे ऐसा बना दो मेरे पिता, जीवन में लगे ठोकर न कहीं। न्यास के लिए अत्यन्त प्रसन्नता का विषय रहा की वरिष्ठ भजनोपदेशक श्री महेंद्र सिंह जी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर आज की सभा में उपस्थित हुए और उन्होंने उत्तमता से भजन प्रस्तुत किया। भजन के बोल थे- दुनिया भटक रही है बिन वेद मारी मारी, सबसे बड़ा है तीरथ ये आत्मा हमारी।

डॉ. सत्यकाम आर्य जी ने वेद मन्त्र की व्याख्या करते हुए ईश्वर की सर्वव्यापकता तथा उसकी प्राप्ति के उपाय का सहज वर्णन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। आचार्य विश्व व्रत शास्त्री ने अपने उद्बोधन द्वारा स्तुति प्रार्थना और उपासना का महत्व बताया। सभा का संचालन श्री अरविंद गुप्त जी ने किया विशिष्ट श्रोता के रूप में श्री हर्षित वार्ष्णेय उपस्थित रहे। शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी आर्या,हीरामणि त्रिपाठी, शोभित गुप्त,,अथर्व गुप्त , कविता सहगल, प्रियंका शास्त्री ,डॉ. संजय प्रसाद गुप्त आदि उपस्थित रहे।