आज दिनांक 07 जुलाई 2024 रविवार को सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास का साप्ताहिक कार्यक्रम संगठन के सचिव श्री संतोष त्रिपाठी के आवास मकान नंबर 1/180 सेक्टर 1 गुरुकुल पार्क ,जानकीपुरम् विस्तार लखनऊ में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सम्पन्न हुआ। श्रीमती कविता सहगल के आचार्यत्व में मुख्य यजमान श्री संतोष त्रिपाठी ने श्री दिनेश त्रिपाठी व शैलजा त्रिपाठी, अनीता पाण्डेय व सुनीता मिश्रा आदि सहयोगी यजमानों के साथ देवयज्ञ सम्पन्न किया। देवयज्ञ के पश्चात् न्यास के समर्पित भजनोपदेशक श्री नरेन्द्र आर्य के भजन से द्वितीय सत्र का शुभारम्भ हुआ। भजन के बोल थे – उस प्रभु महानतम को मैं खूब जानता हूं.. यज्ञाचार्या श्रीमती कविता सहगल के साथ श्रीमती प्रियंका शास्त्री द्वारा श्रोताओं को सावधान करने वाला सामूहिक भजन गाया गया। भजन के बोल थे – विषयों में फंस करके बंदे हुआ बेखबर है। था मानव का चोला पाया न जानी कदर है..
संगठन के उपाध्यक्ष श्री संजीव मिश्र द्वारा वेद मंत्र की उत्तम व्याख्या प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात् आचार्य विश्वव्रत शास्त्री ने मानव शरीर को ईश्वर प्राप्ति के लिए उत्तम साधन बताते हुए वेद मन्त्र की व्याख्या की।
सभा की अध्यक्षता श्री देवेन्द्र स्वरूप “अग्निहोत्री” तथा संचालन डॉ. संजय प्रसाद गुप्त ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेमचंद्र मिश्र, संजय शुक्ल, श्रीमती बी.एन. पाल, श्री सत्येंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात् मुख्य यजमान द्वारा आभार प्रकट किया गया। शांति पाठ ,प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।