साप्ताहिक कार्यक्रम 18 अगस्त 2024

🌹ओ३म्🌹
🪷🪷हरि: पवित्रे अर्षति🪷🪷

प्रथम सत्र

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में आचार्य विश्वव्रत शास्त्री एवं डॉ. सत्यकाम आर्य के आचार्यत्व में मुख्य यजमान डॉ त्रिपाठी एवं सहयोगी यजमान डॉ. संजय प्रसाद गुप्त, श्री नवीन कुमार सहगल तथा श्रद्धालु जनों के साथ आहुतियां प्रदान कीं। यज्ञ की समाप्ति पर श्रीमती कविता सहगल के द्वारा वाद्ययन्त्र के साथ आरती का गान हुआ। यज्ञाचार्य द्वारा मुख्य यजमान को आशीर्वाद प्रदान कर प्रथम सत्र समाप्त हुआ।

द्वितीय सत्र

न्यास के संरक्षक डॉ. ताराचंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का शुभारम्भ न्यास की समर्पित भजनोपदेशिका श्रीमती कविता सहगल के ईश्वर भक्ति विषयक भजन से हुआ। भजन के बोल थे – शुभ अशुभ कर्म का फल, निश्चय मिलना है कल, नहीं होगी फेर बदल प्रभु इंसाफ करेंगे, नहीं वो माफ करेंगे..
ईश्वर भक्ति विषयक दूसरा भजन गाया श्री नरेंद्र आर्य जी ने जिसके बोल थे – दुर्गुणों को मिटाकर मुझे श्रेष्ठ कर दो, हृदय में कोई खोट रहने ना पाए।…
इस अवसर पर वैदिक विद्वान् डॉ. सत्यकाम आर्य ने महर्षि दयानन्द के जीवन परिचय से लोगों को परिचित कराया तथा शिक्षाप्रद प्रेरक प्रसंगों का गंभीरतापूर्वक मार्मिक वर्णन किया। आचार्य विश्वव्रत शास्त्री ने भगवान शिव के वैदिक स्वरूप का वर्णन करते हुए वेद मंत्र की व्याख्या की।
कोषाध्यक्ष डॉ. संजय प्रसाद गुप्त ने सभा का संचालन किया। मुख्य यजमान डॉ एस. एम. त्रिपाठी ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में नवीन कुमार सहगल,संतोष त्रिपाठी, हीरामणि त्रिपाठी ,संजीव मिश्र, संध्या रानी गुप्ता, विजयलक्ष्मी आर्या आदि उपस्थित रहे। शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ

आज दिनांक 18/08/2024 को सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास के साप्ताहिक देवयज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सूचनानुसार डॉ एस.एम.त्रिपाठी के आवास पर ससमय सम्पन्न हुआ।
समय:- सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
पता -बिला नंबर 372 ओरो ,सिटी जानकीपुरम् विस्तार तिवारी चौराहा के समीप लखनऊ |