Blanket and Clothes Distribution Program

कंबल एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम

यहाँ पर कंबल एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम  का साल दर साल का संक्षिप्त विवरण दिया गया है |

( दिए गए साल पर क्लिक करें और देखें। )

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आवश्यकता ग्रसित व्यक्तियों को ठंड के प्रकोप से संरक्षण प्रदान करने की पवित्र भावना से  सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास,लखनऊ द्वारा वस्त्र/कम्बल वितरण किया गया।न्यास द्वारा संस्थापित श्रीमद्दयानन्द वेदविद्या गुरुकुलम् लोधमऊ बख्शी का तालाब के प्रांगण में 31 दिसंबर 2023 दिन रविवार को सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास, लखनऊ द्वारा 1000  से अधिक लोगों को कम्बल व ऊनी वस्त्र वितरित किये गये। लोधमऊ एवं आसपास के गांव बौरुमऊ, गोपरामऊ, बंशीगढ़ी, भट्ट खेरवा,मुंशी खेड़ा एवं लक्ष्मीपुर आदि गांव के पात्र व्यक्तियों की सूची न्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में ही तैयार कर ली गई थी। यथा समय सभी लोगों को एकत्र कर वस्त्र वितरण का दिव्य कार्यक्रम देवयज्ञ से प्रारम्भ हुआ। आचार्य विश्वव्रत शास्त्री के ब्रह्मत्व में सम्पन्न हुए यज्ञ में डॉ.संजय प्रसाद गुप्त, श्री संजीव मिश्र ,श्री आलोक श्रीवास्तव एवं श्री हरीशचंद्र श्रीवास्तव सपत्नीक यजमान बने । कार्यक्रम में न्यास के सैकड़ों सदस्य  उपस्थित थे जिसमें मुख्य रुप से श्रीमती हीरामणि त्रिपाठी, जयंती सिंह, कविता सहगल, प्रियंका शास्त्री, ब्रह्मचारी अनुराग शास्त्री,ब्रह्मचारी पवन देव, अखिलेश मिश्र,एस के सिंह एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति  सराहनीय रही।